{"_id":"6a9fb57814a8da7da00f7397","slug":"six-more-swine-flu-patients-found-in-aligarh-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: स्वाइन फ्लू के छह नए मरीज और मिले, मरीजों की संख्या पहुंची 46, आरटी-पीसीआर मशीन देखने पहुंचे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: स्वाइन फ्लू के छह नए मरीज और मिले, मरीजों की संख्या पहुंची 46, आरटी-पीसीआर मशीन देखने पहुंचे सीएमओ
Tue, 08 Sep 2026 12:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:43 PM IST
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज त्यागी ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। वह अलीगढ़ में सीएमओ के पद पर तैनात रहे हैं। 31 मई को उनका तबादला आगरा में संयुक्त निदेशक के पद पर हो गया था।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में सोमवार को स्वाइन फ्लू के छह नए मरीज और मिले। अब मरीजों की संख्या 46 हो गई है। जिले में अब तक 197 आरटीपीसीआर जांचें कराई जा चुकी हैं, जिनमें 46 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 21 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 17 मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। शेष मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं व वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अब तक जरूरत के अनुसार 91 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की स्थिति की निगरानी करने के साथ ही बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं।
विज्ञापन
आरटी-पीसीआर मशीन देखने डीडीयू अस्पताल पहुंचे सीएमओ
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल (डीडीयू) में खराब पड़ी आरटी-पीसीआर मशीन को देखने सीएमओ डॉ. आरएन सिंह पहुंचे। उन्होंने मशीन की स्थिति के बारे में सीएमएस डॉ. एमके माथुर से जानकारी हासिल की। सीएमओ ने मशीन बनाने वाली कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव से बातचीत कर मशीन को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के लिए कहा। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि संबंधित कंपनी से समन्वय कर तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. त्यागी ने संभाला कार्यभार
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज त्यागी ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। वह अलीगढ़ में सीएमओ के पद पर तैनात रहे हैं। 31 मई को उनका तबादला आगरा में संयुक्त निदेशक के पद पर हो गया था।