फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   digital life certificate from home

ट्रेजरी जाने का झंझट खत्म: घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, आज से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल अभियान

Sun, 01 Nov 2026 02:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 01 Nov 2026 02:46 PM IST
सार
Register For Event

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगियों को प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भरकर कोषागार में जमा नहीं करनी पड़ेगी। इससे विशेषकर वरिष्ठ और अस्वस्थ पेंशनभोगियों को लंबी, कष्टप्रद एवं असुविधाजनक यात्रा से बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
digital life certificate from home
जीवन प्रमाण पत्र वेबसाइट, अलीगढ़ वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार - फोटो : जीवन प्रमाण आधिकारिक वेबसाइट, सूचना विभाग

विस्तार

भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5 शुरू किया है। यह अभियान 1 से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा।  इस अभियान के तहत पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी बिना कोषागार आए घर बैठे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। वे अपने निकटतम जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे, डाकघर या बैंक शाखा के माध्यम से भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार ने जनपद कोषागार, अलीगढ़ से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनभोगियों से डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जनरेट कराकर प्रेषित करने की अपील की है। पेंशनभोगी इसके लिए jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट अथवा Jeevan Pramaan App का उपयोग कर सकते हैं। इस सुविधा से उन्हें जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


हार्ड कॉपी भरकर कोषागार में नहीं करनी पड़ेगी जमा 
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगियों को प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भरकर कोषागार में जमा नहीं करनी पड़ेगी। इससे विशेषकर वरिष्ठ और अस्वस्थ पेंशनभोगियों को लंबी, कष्टप्रद एवं असुविधाजनक यात्रा से बड़ी राहत मिलेगी। कोषाधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने सभी संबंधित पेंशनभोगियों से नवंबर माह में निर्धारित समय के भीतर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का लाभ उठाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषागार में भी बनेंगे सर्टिफिकेट 
जो पेंशनर खुद डिजिटल प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे नवंबर माह कोषागार में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का शिविर भी लगेगा। यह शिविर उन पेंशनभोगियों को सहायता प्रदान करेगा जो स्वयं यह प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed