{"_id":"6a956d09e0f2b4ab880b9e64","slug":"dm-strict-in-the-matter-of-locking-the-wards-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: वार्डों में ताला लगवाने के मामले में डीएम सख्त, बोले- मरीजों की तालाबंदी गलत, तत्काल करें व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: वार्डों में ताला लगवाने के मामले में डीएम सख्त, बोले- मरीजों की तालाबंदी गलत, तत्काल करें व्यवस्था
Mon, 31 Aug 2026 05:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:31 PM IST
डीएम ने कहा है कि किसी भी सरकारी अस्पताल के वार्ड अथवा प्रवेश द्वार को ऐसे बंद न किया जाए कि आपात स्थिति में मरीजों या उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
वार्ड दो में कूलर चलाकर सोते नर्सिंग स्टॉफ, इमरजेंसी वार्ड में एसी में सोते सुरक्षा गार्ड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले के सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। बता दें कि अमर उजाला के 23 अगस्त के अंक में मलखान सिंह जिला अस्पताल की खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि रात के समय वार्डों को अंदर से ताला लगवाकर बंद करा दिया जाता है, जिससे मरीज और तीमारदार पूरी रात परेशान रहते हैं। डीएम अविनाश कुमार ने इसका संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा है कि किसी भी सरकारी अस्पताल के वार्ड अथवा प्रवेश द्वार को ऐसे बंद न किया जाए कि आपात स्थिति में मरीजों या उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़े। सभी को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना संबंधित अस्पताल के सीएमएस की जिम्मेदारी है। लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... अजब व्यवस्था: भीतर से लगा लो ताला, नहीं तो चोर आ जाएगा, जिला अस्पताल में मरीज खुद को कर लेते हैं वार्ड में बंद
विज्ञापन
सीएमओ सहित सभी अस्पतालों के सीएमएस को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर, वार्डों एवं प्रवेश-निकास स्थलों पर सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाएं। सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता बढ़ाई जाए। रात्रिकालीन गश्त और सीसीटीवी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएन सिंह को निर्देशित किया कि अविलंब समीक्षा कर सुरक्षा की खामियों को दूर करें। दीनदयाल अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के सीएमएस को भी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।