फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Objectionable object offered at Khereshwar Temple Aligarh

अलीगढ़: खेरेश्वर मंदिर में आपत्तिजनक वस्तु चढ़ाई, दूसरी बार आया तो दबोचा, लोधा थाने पर हंगामा

Tue, 03 Nov 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Nov 2026 01:34 PM IST
सार
Register For Event

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर मुस्तैद हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरी घटना के पीछे आरोपी का अपना दुराशय था या उसने किसी अन्य के इशारे पर शहर का माहौल अशांत करने के लिए यह घृणित कृत्य किया।

विज्ञापन
Objectionable object offered at Khereshwar Temple Aligarh
लोधा थाने पर हंगामा, समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के लोधा थाना अंतर्गत खेरेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह एक सिरफिरे ने माहौल बिगाड़ने की घिनौनी कोशिश की। धोर्रा माफी निवासी एक व्यक्ति ने मंदिर परिसर में 31 अक्तूबर को आपत्तिजनक वस्तु चढ़ा दी। दोबारा आज फिर मंदिर आने पर मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित लोग और करणी सेना के कार्यकर्ता आरोपी को पकड़कर सीधे लोधा थाने पहुंचे, जहां थाने के बाहर जमकर हंगामा किया गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें शहर की शांति और भाईचारे को आहत करने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत की जा रही हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर पहुंचे करणी सेना के  ज्ञानेंद्र सिंह और मंदिर के पुजारी भोले पंडित ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने दो टूक कहा कि शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा रखने वाले ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई पुनरावृत्ति न हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर मुस्तैद हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरी घटना के पीछे आरोपी का अपना दुराशय था या उसने किसी अन्य के इशारे पर शहर का माहौल अशांत करने के लिए यह घृणित कृत्य किया। फिलहाल, इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


आरोपी निलंबित शिक्षक, रिपोर्ट दर्ज
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी प्राथमिक विद्यालय का निलंबित शिक्षक है। एएसपी आइपीएस सृष्टि जैन थाने पहुंची। उनका कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed