फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quarsi chauraha to Etah Chungi drain update

अलीगढ़: जलभराव से मिलेगी राहत, क्वार्सी से एटा चुंगी तक नाला होगा पक्का, 105 करोड़ की डीपीआर फाइनल

Sat, 26 Sep 2026 11:26 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 26 Sep 2026 11:26 AM IST
सार
Register For Event

योजना के तहत क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी मार्ग होते हुए बोनेरे कट नाले तक करीब 6.2 किलोमीटर लंबा आरसीसी ड्रेन बनाया जाएगा। इससे बारिश के पानी की निकासी को बेहतर करने के साथ शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Quarsi chauraha to Etah Chungi drain update
क्वार्सी बाईपास का बंबा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से राहत दिलाने के लिए क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी चौराहे तक 6.2 किलोमीटर लंबे नाले को पक्का किया जाएगा। नगर विकास विभाग की राज्य स्तरीय शीर्ष समिति ने अलीगढ़ नगर निगम की इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


परियोजना के लिए 105.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसे अर्बन फ्लड/जलप्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत कराया जाएगा। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने डीपीआर के अनुसार प्रस्तावित निर्माण और ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ सीएनडीएस जल निगम, नगर निगम निर्माण विभाग, अलीगढ़ स्मार्ट सिटी और सिविल इंजीनियरिंग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


योजना के तहत क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी मार्ग होते हुए बोनेरे कट नाले तक करीब 6.2 किलोमीटर लंबा आरसीसी ड्रेन बनाया जाएगा। इससे बारिश के पानी की निकासी को बेहतर करने के साथ शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकेगा। परियोजना से संबंधित ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था को भी ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन के लिए तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जा रही है। डीपीआर तैयार कर ली गई है। सोमवार को इसे शासन के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed