{"_id":"6ab7ba9bded8bfa11b0761e3","slug":"two-arrested-for-stealing-wires-from-electric-poles-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बिजली के खंभों से तार चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, बरला पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बिजली के खंभों से तार चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, बरला पुलिस ने भेजा जेल
Sat, 26 Sep 2026 05:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:59 PM IST
बिजली के चार खंभों से तार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोप में दो लोगों को चोरी के तार समेत गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
पुलिस ने बिजली के खंभों से तार चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनसे 120 किलो तार बरामद किया है।
विज्ञापन
बरला थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि बिजली के खंभों से तार चोरी करने के आरोपी विजय कुमार उर्फ डीएम तथा मुजाहिद उर्फ कालू निवासी गांव गनियावली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया 120 किलो तार बरामद हुआ है। कुछ तार बेचकर मिले 650 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सीओ संजय कुमार त्यागी ने बताया कि जेई अतुल कुमार ने बिजली के चार खंभों से तार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन