फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPSU promote law students to the next semester

आरएमपीएसयू: ईसी की हुई बैठक, विधि छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत करने का लिया गया निर्णय

Sat, 22 Aug 2026 03:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 03:22 PM IST
सार
Register For Event

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब किसी भी विद्यार्थी को किसी भी सेमेस्टर से रोका नहीं जाएगा, उसे अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
RMPSU promote law students to the next semester
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज के बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र सचिन कुमार की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रों की मांग के बीच आरएमपीयू की कार्यपरिषद ने बड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी विद्यार्थी को किसी भी सेमेस्टर में रोका नहीं जाएगा। फेल होने वाले विद्यार्थियों को भी अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन


सचिन कुमार हाथरस के मेंडू क्षेत्र के छात्र थे। उनकी मौत के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रहित और परीक्षा परिणाम से जुड़े मुद्दों को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी देखी गई। फेल विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पांच बार धरना-प्रदर्शन किया। पिछले 4-5 दिनों से विधि संकाय के विद्यार्थी भी अगले सेमेस्टर में प्रोन्नति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद बुलाई गई कार्यपरिषद की बैठक
विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 अगस्त को कार्यालय आदेश जारी किया। छात्रहित से जुड़े मामले पर विचार-विमर्श के लिए 22 अगस्त को कार्यपरिषद की बैठक बुलाई गई। चर्चा के बाद कार्यपरिषद ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि विश्वविद्यालय के किसी भी विद्यार्थी को किसी भी सेमेस्टर में रोका नहीं जाएगा और उसे अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेल छात्रों को मिली बड़ी राहत
अलग-अलग कॉलेज में विधि के 1200 विद्यार्थी हैं। इनमें 120 छात्र प्रथम, द्वितीय, तृतीय सेमेस्टर में फेल हो गए, जबकि चौथे सेमेस्टर में पास हो गए, लेकिन नियमानुसार उन्हें पास नहीं किया जा सकता है। छात्रों के धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के बाद कार्यपरिषद के निर्णय से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो सेमेस्टर में फेल होने के कारण आगे की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका से चिंतित थे।


कुलपति बोले-विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि
कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है। किसी भी विद्यार्थी की शैक्षणिक यात्रा अनावश्यक रूप से बाधित नहीं होनी चाहिए। कार्यपरिषद का यह निर्णय विद्यार्थियों की शैक्षणिक निरंतरता और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed