{"_id":"6abf74c2f931c62ced0b8e01","slug":"tiranga-hoisted-at-130-feet-in-aligarh-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी-शास्त्री जयंती: अलीगढ़ में जैसे ही फहरा 130 फीट पर तिरंगा, एक सुर में गूंज उठा राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी-शास्त्री जयंती: अलीगढ़ में जैसे ही फहरा 130 फीट पर तिरंगा, एक सुर में गूंज उठा राष्ट्रगान
Fri, 02 Oct 2026 02:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:39 PM IST
अलीगढ़ के गांधी पार्क में में 130 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा पार्क राष्ट्रगान से गूंज उठा। महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, भजपा नेता ठाकुर रघुराज सिंह और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
130 फीट पर लहराया तिरंगा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गांधी-शास्त्री जयंती पर अलीगढ़ का गांधीपार्क देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर निगम की ओर से पहली बार गांधी पार्क में गांधी-शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प-स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 130 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा पार्क राष्ट्रगान से गूंज उठा।
विज्ञापन
महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, भजपा नेता ठाकुर रघुराज सिंह और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। रामधुन के बीच जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके आदर्शों पर चलने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
सफाई मित्रों का किया सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न स्वच्छता सर्किलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, नगर निगम की प्रवर्तन टीम के जवानों और अन्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कर्मचारियों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
स्वच्छता को आदत बनाने का दिया संदेश
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रयासरत है।
भाजपा नेता ठाकुर रघुराज सिंह ने गांधीपार्क को भव्य रूप देने और आयोजन के लिए नगर निगम की टीम को बधाई दी। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन देशसेवा, सादगी, त्याग और नैतिक मूल्यों का उदाहरण है।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि गांधी पार्क में पहली बार नगर निगम की ओर से इस स्तर पर गांधी जयंती का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपिता को समर्पित ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण सभी के लिए गौरव का विषय है।