फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth visiting for pilgrimage dies after being bitten by venomous creature woman succumbs to snakebite

अंबेडकरनगर: जियारत के लिए आए युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत, सांप डसने से महिला ने तोड़ा दम

Sat, 22 Aug 2026 03:14 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 03:14 PM IST
सार
Register For Event

अंबेडकरनगर में जियारत के लिए आए युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। कर्बला मैदान में उसकी हालत बिगड़ी। अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं सांप डसने से एक महिला की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Youth visiting for pilgrimage dies after being bitten by venomous creature woman succumbs to snakebite
दुर्गावती देवी की फाइल फोटो, घर पर मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में जियारत के लिए आए कुशीनगर के 22 वर्षीय युवक की शुक्रवार देर शाम जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। स्थानीय लोग सांप के काटने से मौत की आशंका जता रहे हैं। घटना बसखारी क्षेत्र के किछौछा दरगाह स्थित कर्बला मैदान की है।

विज्ञापन


कुशीनगर के कसया क्षेत्र के ग्राम परेवाडार निवासी निवासी मेराज (22) शुक्रवार को जियारत के लिए किछौछा स्थित दरगाह के कर्बला मैदान आए थे। इसी दौरान कर्बला मैदान पर झाड़ियों के निकट उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

जियारत के लिए आए लोगों में शोक की लहर

सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन कुशीनगर से देर रात किछौछा पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया, जबकि जियारत के लिए आए लोगों में भी शोक व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पंचनामा कर शव की सुपुर्दगी परिजनों को दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव की सुपुर्दगी दे दी गई है।

सांप के काटने से महिला की मौत

एक अन्य घटना जलालपुर तहसील क्षेत्र के गणेशर गांव की है। यहां शनिवार सुबह खेत में बने छप्परनुमा घर की साफ-सफाई के दौरान सांप के काटने से दुर्गावती (55) की मौत हो गई।

गणेशर निवासी रामनारायण ने बताया कि उनकी पत्नी दुर्गावती देवी शनिवार सुबह पुराने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने सीमेंट-एल्बेस्टर के छप्पर की सफाई कर रही थीं। छप्पर के पीछे बने छोटे गड्ढे को वह मिट्टी डालकर बंद कर रही थीं। इसी दौरान गड्ढे के पास मौजूद सांप ने उनके पैर में काट लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। 

परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रामनारायण ने बताया कि उनके बड़े बेटे दल सिंगार, रविंदर और दुर्गेश दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करते हैं, जबकि जोगिंदर और सुरेंद्र घर पर रहते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed