{"_id":"6a88898554ca73397700c19f","slug":"four-theft-suspects-arrested-in-encounter-in-azamgarh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-163310-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चोरी के चार आरोपी आजमगढ़ में मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चोरी के चार आरोपी आजमगढ़ में मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। जैतपुर गांव में पांच घरों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आजमगढ़ के अहरौला पुलिस ने बृहस्पतिवार को ठभेड़ के दौरान बरेली निवासी चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिलकस, साहिल, वाजिद और फैजान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, 29,230 रुपये नकद, तीन तमंचे, कारतूस, पांच मोबाइल फोन, चोरी के उपकरण और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।
जैतपुर के नेवरी चांदपुर सिंधीपुर निवासी दिनेश कुमार मिश्र के घर से 19 अगस्त को चोरी की शुरुआत हुई थी। चोरों ने छत पर लगे जाल को तोड़कर दुपट्टे के सहारे घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा और अलमारी का ताला तोड़कर तीन सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठियां, दो चांदी के करधन, एक मंगलसूत्र, दो झुमके, एक माथ टीका, एक पायजेब, टप्स और अन्य सोने-चांदी के जेवरात के साथ-साथ 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे।
इसके बाद चोरों ने दिनेश कुमार मिश्र के भतीजे विनायक मिश्रा, चाचा राम आसरे मिश्रा, राम प्रकाश मिश्रा और गांव के अतुल तिवारी के घरों में भी धावा बोला था। आजमगढ़ के तहबरपुर में पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरेली के सुभाष नगर के मिलकरोहदी निवासी दिलकस, रामनगर गांव के साहिल, चौबारी निवासी आफताब, थाना फतेहगंज नगरिया कला के वाजिद और रामगंगा थाना के फतेहगंज पूर्वी निवासी फैजान को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि जैतपुर में पांच घरों में चोरी करने वाले आरोपियों को आजमगढ़ में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।