{"_id":"6a8889d41b55d9eb660aec6e","slug":"a-young-man-returning-from-mumbai-was-found-to-be-infected-with-dengue-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-163305-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मुंबई से लौटा युवक निकला डेंगू संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मुंबई से लौटा युवक निकला डेंगू संक्रमित
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गोलपुर गांव में फागिंग कराती मलेरिया विभाग की टीम। स्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के जलालपुर क्षेत्र में डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज हाल ही में मुंबई से अपने घर लौटा था और बीमार होने के चलते जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर गांव में लोगों की जांच शुरू की गई है।
जलालपुर क्षेत्र के टडवा गोलपुर गांव का रहने वाला युवक मुंबई में रहता था। वहां तबीयत खराब होने के बाद वह अपने घर चला आया। युवक की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में कराई गई तो वह डेंगू संक्रमित मिला। युवक के डेंगू संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। मलेरिया विभाग की गांव पहुंची टीम ने एंटी लार्वा व अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराते हुए आसपास के लोगों के नमूने लिए। जिले में अब तक डेंगू के 29 व मलेरिया के 12 केस सामने आ चुके हैं।
जिले में हैं चार हॉट स्पॉट
मलेरिया विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया केस सामने आने के बाद निगरानी बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार से सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में इसकी व्यापक निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से पहले ही चार हॉट स्पाॅट बनाए गए हैं।