फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sadhana of Gayatri helps in development of wisdom.

Amethi News: गायत्री साधना से होता है सद्बुद्धि का विकास

Fri, 21 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sadhana of Gayatri helps in development of wisdom.
गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में जप अनुष्ठान करते साधक।-संवाद
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय गायत्री साधना के तहत आयोजित पूजन-अर्चन कार्यक्रम में पं. शारदा प्रसाद शुक्ल ने गायत्री साधना के आध्यात्मिक और भौतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गायत्री साधना से व्यक्ति में सद्बुद्धि का विकास होता है। इससे सामान्य जीवात्मा क्रमश: महात्मा, देवात्मा और परमात्मा के स्तर की ओर अग्रसर होती है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गायत्री की स्थूल धारा सावित्री को व्यक्ति जितनी मात्रा में धारण करता है, वह भौतिक क्षेत्र में उतना ही समृद्ध और संपन्न होता जाता है। उन्होंने कहा कि गायत्री से प्राप्त प्रज्ञा शक्ति व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने का कार्य करती है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर महामानवों के उच्च स्तर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन



साधना के साथ प्रज्ञा शक्ति का विकास व्यक्ति के विचार, व्यवहार और कर्मों में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। इससे वह अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ समाज के लिए भी उपयोगी बन सकता है। कार्यक्रम में रामतीरथ तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, इंद्रदेव शर्मा, सुधा गुप्ता, शीला जायसवाल, सुनीता सिंह, कविता शर्मा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed