फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deadline extended; construction work to be completed by September 30

Ayodhya News: समय सीमा बढ़ी, अब 30 सितंबर तक पूरे होंगे निर्माण कार्य

Fri, 21 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 21 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Deadline extended; construction work to be completed by September 30
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समय सीमा बढ़ा दी गई है। चढ़ावा चोरी की घटना के बाद मंदिर परिसर में लागू नई व्यवस्थाओं के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुए। पहले 30 जुलाई तक सभी काम पूरे कर कार्यदायी संस्थाओं की वापसी जानकारी सामने आई थी। अब 30 सितंबर तक निर्माण कार्यों को पूरा करने की समय सीमा नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में तय की गई है।
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों को अंतिम रूप देने के साथ अब अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को आकार देने पर फोकस बढ़ गया है। संग्रहालय को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में चल रहे शेष कार्यों के साथ संग्रहालय, ऑडिटोरियम, सुरक्षा व्यवस्था और भुगतान संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद निर्माण एजेंसियों की गतिविधियां भी सीमित हो जाएंगी। 30 अक्तूबर तक एलएंडटी और टाटा के कर्मचारी निर्माण स्थल से हट जाएंगे।
विज्ञापन


गैलरी नंबर सात में देश के प्रमुख मंदिरों के होंगे दर्शन
- नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि हालांकि ऑडिटोरियम और अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय का काम इसके बाद भी जारी रहेगा। संग्रहालय को आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इसमें इमर्सिव तकनीक पर आधारित 20 गैलरियां बनाई जा रही हैं। इनके जरिये रामकथा को नए और तकनीकी अंदाज में प्रस्तुत करने की तैयारी है। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि गैलरी सात में देश के प्रमुख मंदिरों के दिव्य दर्शन कराए जाएंगे, जबकि गैलरी 17 में भगवान राम के वनगमन से जुड़ी नदियों और उनके महत्व को प्रदर्शित किया जाएगा। इस परियोजना में आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ भी तकनीकी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक बाउंड्रीवॉल, सुरक्षा उपकरणों में लगेंगे दो माह

- बैठक में राम मंदिर परिसर की 3400 मीटर लंबी बाउंड्रीवॉल के निर्माण की भी समीक्षा हुई। अब तक बाउंड्रीवॉल का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं परिसर में सुरक्षा से जुड़े उपकरणों की स्थापना में करीब दो माह लगने की संभावना है। ऑडिटोरियम का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। मंदिर परिसर के निर्माण के बाद संग्रहालय और ऑडिटोरियम परिसर की अगली बड़ी परियोजनाओं के तौर पर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed