फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A treasure trove of 12.3 million manuscripts discovered in the country

Ayodhya News: देश में मिला 1.23 करोड़ पांडुलिपियों का खजाना

Fri, 21 Aug 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 21 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A treasure trove of 12.3 million manuscripts discovered in the country
अयोध्या। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के ज्ञान भारतम् मिशन की ओर से गत मई में शुरू किए गए राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के पहले चरण में पूरे देश में पांडुलिपियों का खजाना मिला है। पहले चरण के सर्वे में देशभर से 1,23,24,420 पांडुलिपियां रिपोर्ट की गई हैं। इनमें से 5,31,818 पांडुलिपियां प्रकाशित की जा चुकी हैं, जबकि 3,59,60,969 चित्र भी प्रकाशित किए गए हैं।
विज्ञापन


पहले चरण के तहत यूपी के सभी जिलों में चले अभियान में अयोध्या में सबसे ज्यादा तीन लाख 69 हजार से अधिक पांडुलिपियां मिली थीं। दूसरे नंबर पर वाराणसी रहा था। इसलिए दूसरे चरण का सर्वे अभियान भी अयोध्या और वाराणसी से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में पांडुलिपियों का सर्वे कर उनकी उपलब्धता और विवरण का डिजिटल डाटा तैयार किया गया। अब दूसरे चरण में पहले से अपलोड की गई पांडुलिपियों की नए सिरे से स्कैनिंग कराई जाएगी। दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। स्कैनिंग के दौरान निर्धारित तकनीकी और गुणवत्ता मानकों पर पांडुलिपियों को परखा जाएगा। जो पांडुलिपियां तय मानकों के अनुरूप होंगी, उनका व्यवस्थित रूप से डिजिटलीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में डिजिटल रिकॉर्ड की गुणवत्ता और मानकीकरण पर फोकस रहेगा। दोबारा स्कैनिंग के बाद मानकों के अनुरूप पांडुलिपियों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित किया जाएगा। इससे दुर्लभ और प्राचीन पांडुलिपियों की सामग्री को लंबे समय तक संरक्षित रखने के साथ शोधकर्ताओं और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।



209 पांडुलिपियों पर हुआ ओसीआर
- ज्ञानभारतम् के आंकड़ों के अनुसार अब तक 209 पांडुलिपियों पर ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) की प्रक्रिया पूरी की गई है। ओसीआर तकनीक के माध्यम से पांडुलिपियों में मौजूद लिखित सामग्री को डिजिटल टेक्स्ट में बदलने में मदद मिलती है। इससे भविष्य में इन सामग्री को खोजने, पढ़ने और शोध के लिए इस्तेमाल करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed