गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक नफीस अहमद ने शनिवार दोपहर देवारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने रसलपुर, कुड़ही, शिवपुर, सहदेवगंज, औघड़गंज समेत चिकनहवा तक पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चिकनहवा ढाला पर ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गांव में आने-जाने वाले चकरोड पर बाढ़ का पानी भर गया है। लोगों को घुटने से ऊपर पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। विधायक नफीस अहमद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हरिराम यादव, शीला यादव, गोरेलाल जायसवाल, बबलू मिश्र, जितेंद्र यादव, पंकज कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद