फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A procession was taken out on the occasion of Lord Parshvanath's Nirvana festivA procession was taken out on the occasion of Lord Parshvanath's Nirvana festival.al.

Baghpat News: भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

Thu, 20 Aug 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the occasion of Lord Parshvanath's Nirvana festivA procession was taken out on the occasion of Lord Parshvanath's Nirvana festival.al.
-अजितनाथ मंदिर मंडी में भगवान को 23 निर्वाण लड्डू समर्पित किए गए
विज्ञापन

फाेटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में बुधवार को जैन संत आर्जव सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान को 23 निर्वाण लड्डू समर्पित किए गए। अजितनाथ मंदिर मंडी में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
अजितनाथ मंदिर मंडी में पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिधारा का आयोजन हुआ। मंदिर में लड्डू चढ़ाने के बाद आचार्य संघ के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु हाथों में निर्वाण लड्डू लेकर दिगंबर जैन छोटा मंदिर पहुंचे। वहां भी भगवान को लड्डू समर्पित किए गए। इसके उपरांत शोभायात्रा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने डॉ. श्रेयांस जैन के निर्देशन में भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लड्डू समर्पित किए। धर्म सभा में जैन संत ने भगवान पारसनाथ की कथा विस्तार से सुनाई।
विज्ञापन

आचार्य विद्यासागर के चित्र का अनावरण अजितनाथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। अश्वनी तोमर ने दीप प्रज्ज्वलन किया। पार्श्वनाथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने पाद प्रक्षालन किया। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र जैन राजकमल और राष्ट्रीय संरक्षक राजेश जैन भारती मौजूद थे। पारस विहार मंदिर के अध्यक्ष अतुल जैन, राकेश जैन, विनय जैन, अंचित जैन और मुकेश जैन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed