{"_id":"6a86e13949750bc0160e9749","slug":"a-snake-hidden-under-the-cow-dung-cakes-bit-the-farmer-on-his-leg-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157314-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उपलों के नीचे छिपे सांप ने किसान के पैर में डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उपलों के नीचे छिपे सांप ने किसान के पैर में डसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की दस वैक्सीन लगाकर जान बचाई
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खामपुर गांव में उपले उठाते समय एक किसान को सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दस सर्प विषरोधी टीके लगाकर उसकी जान बचाई।
खामपुर गांव निवासी किसान संजीव बृहस्पतिवार को अपने घेर में बैठे थे। भुट्टा उबालने के लिए चूल्हे में आग जलाने हेतु वे उपले उठा रहे थे। इसी दौरान उपलों के नीचे छिपे सांप ने उनके पैर की अंगुली में डस लिया। संजीव को पहले लगा कि चूहे ने काटा है, लेकिन सांप देखने पर उन्हें डसने का पता चला। उन्होंने तुरंत परिवार वालों को बताया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनुराग वाष्र्णेय ने बताया कि मरीज को दस सर्प विषरोधी टीके दिए गए। अब संजीव की हालत में सुधार है।