फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Family Protests at SP Office Seeking Arrest of Accused in Neeraj Death Case

बागपत: नीरज की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पर परिजनों का धरना

Fri, 21 Aug 2026 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
Register For Event

बागपत में नीरज की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Baghpat: Family Protests at SP Office Seeking Arrest of Accused in Neeraj Death Case
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में 30 वर्षीय नीरज की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा किया। एसपी से मुलाकात के बाद संतुष्ट नहीं हुए परिजन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में एएसपी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया।
विज्ञापन



 

जांच और कार्रवाई के आश्वासन से नाराज हुए परिजन

शहर के मोहल्ला देशराज निवासी भाजपा के पूर्व नगर मंत्री सहदेव के 30 वर्षीय बेटे नीरज ने नौ अगस्त को घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से ही परिजन मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को नीरज के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सूरज कुमार राय से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।

 

एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

परिजन एसपी के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। इससे मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।

 

सूचना मिलने पर एएसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन धरने से उठे और मामला शांत हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed