{"_id":"6a889c17cf0ca21dda041774","slug":"inauguration-of-the-pathway-at-indira-udyan-bahraich-news-c-98-1-slko1009-155508-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: इंदिरा उद्यान में बने पाथ-वे का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: इंदिरा उद्यान में बने पाथ-वे का लोकार्पण
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा उद्यान में सिंथेटिक पाथ-वे के उद्घाटन पर निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त साथ में जिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय इंदिरा उद्यान में 1.13 करोड़ रुपये की लागत से बने 460 मीटर लंबे सिंथेटिक पाथ-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सिंथेटिक पाथ-वे बनने से पार्क में आने वाले लोगों को टहलने में सुविधा होगी। जल्द ही पार्क में सजावटी पौधों के साथ विभिन्न प्रकार के शोभाकार और सुगंधित फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।
जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कर विभिन्न इलाकों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए और उसे अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याएं भी सुनीं और लंबित पेंशन, जीपीएफ व अन्य देयकों का जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत वेबसाइट का शुभारंभ
चित्तौरा के अहिरौरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय ललगढ़ा में संध्या संवाद कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायत वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया और पात्र लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान लाभार्थियों को स्टडी टेबल, राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, टूल किट समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।