फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Markets decked up for Raksha Bandhan; shops abuzz with Rakhi displays.

Bahraich News: रक्षाबंधन के लिए सजे बाजार, दुकानों में राखियों की रौनक

Sat, 22 Aug 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Raksha Bandhan; shops abuzz with Rakhi displays.
 बहराइच शहर में रक्षाबंधन पर सजी राखी की दुकानों खरीदारी करते लोग।
बहराइच। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां पसंद कर रही हैं। बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार, घंटाघर चौराहा, छावनी, छोटी बाजार, अस्पताल चौराहा, अग्रसेन चौराहा और डिगिहा तिराहे पर राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की भरमार है। इस बार बच्चों के लिए कार्टून और खिलौने वाली राखियां खास आकर्षण बनी हुई हैं। कई दुकानों पर छोटे बच्चों की पसंद के हिसाब से अलग-अलग कार्टून पात्रों वाली राखियां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दुकानदार जीतेंद्र और महेश ने बताया कि रक्षाबंधन में अब करीब एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शाम के समय बाजारों में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। बहनें राखियों के साथ भाई के लिए उपहार भी पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक इस बार राखियों की कीमत अलग-अलग डिजाइन और गुणवत्ता के हिसाब से रखी गई है। साधारण धागे वाली राखी 10 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं 20 से 50 रुपये तक की मध्यम गुणवत्ता वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। इसके अलावा आकर्षक डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता वाली राखियां 120 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed