फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth sleeping at Dera attacked with a sharp-edged weapon due to a grudge.

Ballia News: रंजिश में डेरे पर सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 21 Aug 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth sleeping at Dera attacked with a sharp-edged weapon due to a grudge.
बांसडीह। नगर के वार्ड नंबर नौ में पुरानी रंजिश को लेकर धनजी तिवारी (28) पर विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के वक्त रानीबारी पकड़िया स्थित डेरे पर युवक रात में सोया था। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ निवासी धनजी तिवारी अपने घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर रानीबारी पकड़िया स्थित डेरे पर रात में सो रहे थे।
आरोप है कि देर रात रानीबारी पकड़िया निवासी तारकेश्वर तिवारी, उनके पुत्र कृष्णा तिवारी, दीपक तिवारी और पिंटू तिवारी दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ डेरे पर पहुंच गए। आरोपियों ने डेरे को चारों तरफ से घेर लिया और घात लगाकर धनजी तिवारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर, पीठ, पेट और हाथ पर कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से चला आ रहा आपसी विवाद घटना की वजह सामने आया है। तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed