{"_id":"6a8890e517c1c1ebc40df255","slug":"jewelry-trader-robbery-solved-crime-committed-after-reconnaissance-six-miscreants-arrested-ballia-news-c-190-1-ana1001-171172-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आभूषण कारोबारी से लूट का खुलासा, रेकी के बाद वारदात, छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आभूषण कारोबारी से लूट का खुलासा, रेकी के बाद वारदात, छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया/ नरही। थाना क्षेत्र के भरौली-गाजीपुर मार्ग पर 15 अगस्त को आभूषण व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि वारदात से पहले बदमाशों ने रेकी की थी।
सर्विलांस/स्वाट टीम और नरही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विकास प्रधान निवासी छोटका ढ़कैच व मदन वर्मा निवासी बड़का दियर थाना कृष्णाबम्ह बक्सर, कृष्णा कुमार निवासी बरही थाना उदवंत नगर जिला भोजपुर, अमन महतो निवासी बरही थाना उदवंत नगर भोजपुर, राजू चौरसिय निवासी बडी बाग चुंगी काशीराम आवास थाना कोतवाली गाजीपुर, विशाल चौधरी निवासी नागतारा अंधक थाना कोतवाली गाजीपुर को गिरफ्तार किया।
बदमाशों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, दो बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू, चांदी की दो जोड़ी पायल, पीली धातु की नाक की दो कील समेत कुल 86,400 रुपये का सामान बरामद किया गया है। तीन बदमाशों व अन्य सामान की बरामदगी को लेकर टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में लूट का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को उजियार निवासी आशीष वर्मा अमाव मोड़ पर ज्वेलरी की दुकान बंद करने के बाद अपने बेटे के साथ घर जा रहे थे। कुमकुम पट्टी उजियार गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आशीष वर्मा कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके पास मौजूद आभूषणों का बैग छीन लिया और बाइक से भाग गए। मामले में 16 अगस्त को नरही थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना के खुलासा को लेकर सर्विलांस/स्वाट टीम ने घटनास्थल और सोनार की दुकान से घर तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, डंप डेटा और वीटीएस डेटा खंगाला। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल नौ लोगों की पहचान की। 20 अगस्त की रात करीब 9:05 बजे बघौना मोड़ के पास घेराबंदी कर दो बाइक सवार चार बदमाशों को दबोचा। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। एसी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपया इनाम देने की घोषणा की।
-- -- -- -
लूट में नौ आरोपी, चार बदमाशों ने घटना को दिया था अंजाम
एसपी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने में कुल नौ लोग शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात से दो दिन पहले 13 अगस्त को आरोपियों ने सोनार की दुकान और उसके घर जाने वाले रास्ते की रेकी की थी। गिरफ्तार विकास प्रधान, कृष्णा कुमार, अमन महतो, राजू चौरसिया, मदन वर्मा और विशाल चौधरी ने पूछताछ में वारदात में अपनी भूमिका बताई। आरोपियों के अनुसार दो बाइकों से पहुंचे विकास प्रधान, राजू चौरसिया, कृष्ण कुमार उर्फ धनु यादव और अमन महतो उर्फ रामलखन ने सोनार से आभूषण और नकदी से भरा बैग छीना था।
मदन वर्मा, विशाल चौधरी, रोहित यादव और प्रेम कुमार ने वारदात में मुखबिरी की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति लड्डू वर्मा जो आभूषण व्यवसायी बताया गया है, पर भी घटना कराने और साजिश में शामिल होने का आरोप है। आरोपियों का कहना है कि उसी ने सोनार की दुकान और आने-जाने के रास्तों की जानकारी उपलब्ध कराई थी। आरोपियों के बयानों की पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से भी हो रही है। बरामदगी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र की धारा की बढ़ोतरी की गई है। मामले में नाम सामने आए रोहित यादव, प्रेम कुमार और लड्डू वर्मा उर्फ चंद्र प्रकाश समेत तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।