{"_id":"6a89e8b89352d16963062cc2","slug":"lower-subordinate-services-main-exam-at-seven-centers-today-banda-news-c-212-1-sknp1006-151152-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सात केंद्रों पर अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सात केंद्रों पर अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा आज
Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा रविवार को शहर के सात केंद्रों पर आयोजित होगी।
इसमें 3312 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस ने परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शनिवार को कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का प्रशिक्षण दिया गया। शहर में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, खानकाह इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, तिंदवारा इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं। परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
सुरक्षा और निगरानी
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के अनुसार, मोबाइल फोन, सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री प्रतिबंधित है। परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की शुचिता के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। यातायात व्यवस्था भी तैयार है, 12 प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस सामाजिक मीडिया मंचों पर भी नजर रखेगी, अफवाह या प्रश्नपत्र लीक पर तत्काल कार्रवाई होगी।