फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bodies of four people, including a newlywed woman, found hanging.

Barabanki News: फंदे से लटके मिले नवविवाहिता सहित चार के शव

Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bodies of four people, including a newlywed woman, found hanging.
बाराबंकी। घरेलू कलह व आर्थिक कारणों से बृहस्पतिवार को जिले में चार अलग-अलग जगहों पर नवविवाहिता, एक महिला व दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। इनमें एक युवक आर्थिक तंगी से परेशान था जबकि बाकी तीन घरेलू कलह से जूझ रहे थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस चारों घटनाओं को आत्महत्या मान रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

माती कोतवाली क्षेत्र के समंदरपुर गांव निवासी देवीदीन की पत्नी गायत्री यादव (30) का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पड़ताल की। माती के एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गायत्री मछरिया गांव की रहने वाली थी। करीब आठ माह पहले ही उसकी देवीदीन से शादी हुई थी। इससे पहले भी उसका युवक से विवाह हुआ था। उससे अलग होने के बाद दूसरी शादी की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माती कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव में शैलेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी शिवानी सिंह (26) का शव भी बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार शिवानी सीतापुर की रहने वाली थी। वर्ष 2016 में शैलेंद्र से उसका विवाह हुआ था। उसका छह साल का एक पुत्र है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी मायके में, फंदे पर लटका मिला युवक का शव
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में बृहस्पतिवार सुबह मनोज कुमार गौतम (32) का शव घर के अंदर कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। मनोज के पैर तख्त पर टिके होने के कारण घटना की परिस्थितियां कुछ संदिग्ध प्रतीत हुईं। पुलिस के अनुसार,उसकी पत्नी राधा करीब तीन माह पहले विवाद के बाद लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके चली गई थी। मनोज नशे का आदी था और पत्नी के चले जाने के बाद तनाव में रहता था। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनमें पुत्री का विवाह हो चुका है।

पेड़ पर लटका था युवक का शव
सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना क्षेत्र के किंतूर गांव में बृहस्पतिवार भोर में राधेश्याम के पुत्र नीरज (22) का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर बने फंदे से लटका मिला। नीरज गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करता था। करीब एक साल पहले मजदूरी के दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गया था। ठीक होने पर भी कंपनी ने काम पर नहीं रखा। वह आर्थिक तंगी से परेशान था।

डांटने व ताना देने से बचें
बाराबंकी में आत्महत्या की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल में मानसिक रोग चिकित्सक डाॅ. आरती के अनुसार इसे रोकने के लिए परिवार को चाहिए कि वह डांटने, ताना देने या समस्या को छोटा बताने के बजाय उसकी बात शांत होकर सुनें। यदि व्यक्ति आत्महत्या की बात कर रहा है तो उसे अकेला न छोड़ें, घर में मौजूद ऐसी चीजों को उसकी पहुंच से दूर करें, जिनसे वह खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। जरूरत पड़ने पर भारत सरकार की टेली-मानस सेवा पर 14416 या 1800-89-14416 पर बात करके भी मशवरा पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed