{"_id":"6aa2a217c1b8af00bf03567e","slug":"42nd-ganesh-mahotsav-will-be-celebrated-from-september-13-to-16-in-bareilly-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: 13 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा 42वां गणेश महोत्सव, राधा-कृष्ण मंदिर मारवाड़ीगंज में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: 13 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा 42वां गणेश महोत्सव, राधा-कृष्ण मंदिर मारवाड़ीगंज में होगा आयोजन
Thu, 10 Sep 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:57 PM IST
मारवाड़ीगंज के राधा-कृष्ण मंदिर में 13 से 16 सितंबर तक 42वां श्री गणेश महोत्सव आयोजित होगा। गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने इसकी जानकारी दी। चार दिवसीय इस आयोजन में पूजन, भजन संध्या और आरती होगी।
विज्ञापन
गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में 42वें श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 13 से 16 सितंबर तक राधा-कृष्ण मंदिर मारवाड़ीगंज में किया जाएगा। बृहस्पतिवार को गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि चार दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
महोत्सव की शुरुआत 13 सितंबर को शाम को गणेश पूजन और भजन संध्या से होगी। इसके बाद रात में आरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 14 सितंबर को दोपहर में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर कुतुबखाना, शिवाजी मार्ग, मठ की चौकी, साहू गोपीनाथ, श्यामगंज, गंगापुर मोड़, नागपंचमी मैदान से होते हुए मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी और अंत में बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर में विश्राम करेगी।
विज्ञापन
15 सितंबर को शाम छह बजे प्रदोष पूजन और रात में आरती होगी। 16 सितंबर को पूर्ण आहुति और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा रामगंगा तट के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान सुनील गुप्ता, सुनील खंडेलवाल, कैलाश शर्मा, अभिषेक गौड़, अजय राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन