फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Change of venue for the BJP state president Pankaj Chaudhary Program in Bareilly

बरेली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल में फेरबदल, अब होटल कंट्री यार्ड में होगी जनसभा

Mon, 26 Oct 2026 10:45 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 26 Oct 2026 10:45 AM IST
सार
Register For Event

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक नवंबर को बरेली आएंगे। वह यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Change of venue for the BJP state president Pankaj Chaudhary Program in Bareilly
भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी व अन्य पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण। - फोटो : स्रोत- संगठन

विस्तार

बरेली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। वह एक नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा पहले हार्टमन कॉलेज में प्रस्तावित थी, जो अब सीबीगंज स्थित होटल कंट्री यार्ड में होगी। इसके मद्देनजर भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने रविवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पहले सर्किट हाउस पहुंचकर बैठक करेंगे। फिर पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 20 हजार लोगों के जुटने की क्षमता है। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संजीव शर्मा, राजेश्वर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, दीपक सोनकर, डॉ. आदेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed