{"_id":"6adf3ff51952655d26056d96","slug":"health-department-seals-al-hind-polyclinic-in-bareilly-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: स्वास्थ्य विभाग ने सील किया अलहिंद पॉलीक्लीनिक, संचालक को नोटिस, जबाव तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: स्वास्थ्य विभाग ने सील किया अलहिंद पॉलीक्लीनिक, संचालक को नोटिस, जबाव तलब
Mon, 26 Oct 2026 05:29 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:29 PM IST
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के जादौपुर स्थित अलहिंद पॉलीक्लीनिक को सील कर दिया गया है। संचालक संचालन और पैनल में दर्ज चिकित्सकों के दस्तावेज नहीं दिखा सके। सीएमओ कार्यालय ने संचालक को दस्तावेज सहित जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
अलहिंद पॉलीक्लीनिक सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में अपंजीकृत और अनधिकृत अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। संचालन और पैनल में दर्ज चिकित्सकों के दस्तावेज न मिलने पर भोजीपुरा जादौपुर के अलहिंद पॉलीक्लीनिक को सील किया है। पॉलीक्लीनिक संचालक को दस्तावेज समेत जबाव तलब किया है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार अवैध संचालन की शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई थी। निरीक्षण के दौरान पॉलीक्लीनिक संचालक की ओर से प्रैक्टिस से संबंधित शैक्षिक योग्यता और अस्पताल पंजीकरण के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। लिहाजा, अस्पताल को सील कर दस्तावेज के साथ संचालक को कार्यालय में तलब किया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट और उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर अपंजीकृत, अनधिकृत चिकित्सकों और चिकित्सा इकाइयों की जांच की जा रही है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोटिस में चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित ना होने, शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने या संबंधित परिषद में पंजीकरण नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई होगी। सीएमओ ने बताया कि झोलाछापों पर अंकुश लगाने के लिए भी नोडल को निर्देश दिए गए हैं।