फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang involved in fraudulent loan scam using fake documents busted four accused arrested in Bareilly

बरेली: फर्जी दस्तावेजों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 03:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 31 Aug 2026 03:55 PM IST
सार
Register For Event

भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से लोन दिलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन लाख 50 हजार रुपये नकद, डेबिट कार्ड, पासबुक और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Gang involved in fraudulent loan scam using fake documents busted four accused arrested in Bareilly
ठगी के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। भोजीपुरा थाना पुलिस ने पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तीन लाख 50 हजार रुपये नकद, 28 चेकबुक, सात बैंक पासबुक, 75 डेबिट कार्ड, आठ आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, दो पैन कार्ड और 12 मोबाइल फोन समेत काफी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों से संपर्क करते थे और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर लोन की रकम हासिल करते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोगों के आधार कार्ड में पता बदलकर नए सिम हासिल करते थे, जिसके बाद अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार किए जाते थे।
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
पुलिस ने राम नयन गुप्ता उर्फ कृष्णा गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता और ऋषभ कुमार सक्सेना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आमिर खां उर्फ यामिर खां के भी गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में बैंक के एजेंट भी शामिल हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed