{"_id":"6a92910fbcd37358df065d6a","slug":"injured-youth-dies-during-treatment-in-baheri-bareilly-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बहेड़ी में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, गांव के युवकों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बहेड़ी में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, गांव के युवकों पर मारपीट का आरोप
Sat, 29 Aug 2026 01:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:28 PM IST
बहेड़ी थाना क्षेत्र में 21 अगस्त की रात घायल हुए 18 वर्षीय सुमित कुमार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर हमला और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इसे हादसा बता रही है।
विज्ञापन
सुमित कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के देवीपुरा बाजार के पास 21 अगस्त की रात घायल हुए 18 वर्षीय युवक सुमित कुमार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों और पुलिस के बयान अलग-अलग हैं। परिजनों ने मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने हादसे का मामला बताया है।
विज्ञापन
ग्राम देवीपुरा निवासी भूप सिंह ने बहेड़ी थाने में तहरीर दी। जिसके अनुसार 21 अगस्त को दोपहर ग्राम गरीबपुरा निवासी परमवीर, सचिन और कपिल ने उनके भाई सुमित को रोका और गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की थी। घटना उस वक्त हुई, जब शाम को सुमित अपनी बाइक से घर लौट रहा था। देवीपुरा बाजार से करीब 100 मीटर पहले आरोपियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
आईसीयू में चल रहा था उपचार
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को पहले सीएचसी बहेड़ी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों से आईसीयू में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह सुमित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में युवक घायल हुआ था। पीआरवी उसे उठाकर अस्पताल ले गई थी। उन्होंने कहा कि इसी दिन दोपहर में सुमित की दोस्तों के साथ मारपीट भी हुई थी, जिसकी तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। मामले की विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।