फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard spotted in Kyoladiya area panic among villagers in Bareilly

बरेली: क्योलड़िया इलाके में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

Sun, 23 Aug 2026 11:44 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 11:44 AM IST
सार
Register For Event

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के रुकुमपुर और बिजासिन गांवों में शनिवार को तेंदुए के दिखने से दहशत फैल गई। शुक्रवार को भी तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया है।

विज्ञापन
Leopard spotted in Kyoladiya area panic among villagers in Bareilly
फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के रुकुमपुर गांव में शनिवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए शारदा सागर नहर की ओर गए बालक राम को सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को सामने देखकर वह घबरा गए और उससे बचते हुए सुरक्षित गांव पहुंचे। बालक राम ने ग्रामीणों को इलाके में तेंदुआ होने की जानकारी दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


वहीं, चिठिया रहमत अली क्षेत्र के जंगल के पास बिजासिन गांव निवासी किसान वीरपाल गन्ने के खेत में खाद लगाने गए थे। उनका कहना है कि ट्यूबवेल पर खाद का कट्टा खोलने के बाद वह खेत में खाद डालने जा रहे थे, तभी उनकी नजर अचानक तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही किसान खाद छोड़कर जान बचाने के लिए गांव की ओर दौड़ पड़े। गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुआ होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन

एक दिन पहले ही देखा गया तेंदुआ 
ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को भी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए की फोटो खींचकर फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की है। ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों को अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है। क्षेत्र में तेंदुए के पगचिह्न मिलने की चर्चाएं भी हैं। सूचना पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची और इलाके में सर्च अभियान चलाया। 

ग्रामीणों ने बीट प्रभारी अकबर अली को भी तेंदुए की सूचना दी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने और जरूरी काम के लिए समूह में जाने की अपील की है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। हालांकि तेंदुआ लगातार वन विभाग की टीम को चकमा दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed