फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation solid waste plant begins operations in Bareilly

बरेली: नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन शुरू, शहर को कूड़े के पहाड़ से मिलेगी मुक्ति

Wed, 28 Oct 2026 03:30 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 28 Oct 2026 03:30 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में नगर निगम के सथरापुर स्थित 27 करोड़ रुपये की लागत से बने कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को महापौर उमेश गौतम व सांसद छत्रपाल गंगवार ने नारियल फोड़कर प्लांट का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Municipal Corporation solid waste plant begins operations in Bareilly
महापौर और सांसद ने किया प्लांट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के गांव सथरापुर स्थित 27 करोड़ रुपये की लागत से बने कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन बुधवार को शुरू हो गया है। महापौर उमेश गौतम और सांसद छत्रपाल गंगवार ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। यह प्लांट पांच साल से चालू नहीं हो सका था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद इसके संचालन का रास्ता साफ हुआ।  

विज्ञापन


500 टन क्षमता वाला यह प्लांट जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सथरापुर गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर बना है। इसका निर्माण वर्ष 2021 में पूरा हो गया था, लेकिन एजेंसी के चयन में देरी के कारण यह परियोजना पांच साल तक अटकी रही। 
विज्ञापन


जनवरी 2026 में दिल्ली की कंपनी पाथ्या को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कंपनी ने अपने खर्च पर मशीनें भी लगाई हैं। शहर से प्रतिदिन 450 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा पहले बाकरगंज में जमा हो रहा था, जिससे तीन लाख टन से अधिक कूड़े का पहाड़ बन गया था। इससे आमजन को दुर्गंध और गंदगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शहर को मिलेगा लाभ
इस प्लांट के शुरू होने से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। कूड़े के निस्तारण में तेजी आएगी, जिससे बाकरगंज में जमा कूड़े का पहाड़ खत्म होगा। तीन लाख टन से अधिक कूड़े के ढेर से होने वाली दुर्गंध और गंदगी से लोगों को राहत मिलेगी। प्लांट के शुभारंभ मौके पर इस मौके पर वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण यादव , पशुधन अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed