फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police team attacked while arresting wanted persons in Bareilly

बरेली: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को पीटा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, सात गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 01:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 31 Oct 2026 01:37 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में शुक्रवार की शाम सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव में वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। हमलावरों ने एक वारंटी को छुड़ा लिया और दरोगा की पिटाई कर दी। सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police team attacked while arresting wanted persons in Bareilly
थाने में खड़े पकड़े गए आरोपी - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में वारंटियों को पकड़ने के लिए तिलियापुर गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। हमलावरों ने पकड़े गए एक वारंटी को छुड़ा लिया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी। बिल्ले नोचे, जबकि दरोगा की पिटाई कर दी। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश की। दोनों ने भाग कर जान बचाई। बाद में सूचना पर थाने से पहुंची फोर्स ने हमलावरों को खदेड़ कर एक वारंटी को पकड़ लिया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम थाने के दरोगा पवन शर्मा, कांस्टेबल अरविंद कुमार, अंजलि, सचिन धामा, संजय कुमार आदि टीम के साथ तिलियापुर गांव में वारंटी भोला और लईक को पकड़ने गई थी। लईक को पकड़ लिया। इसी दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने पुरुषों को बुला लिया। उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और लईक को पुलिस से छुड़ा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लिया 50.50 लाख रुपये का लोन, दो साल बाद दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दरोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश 
थाना प्रभारी के मुताबिक, दरोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश की गई। दरोगा की पिटाई कर दी। सिपाही अरविंद की वर्दी फाड़ दी। नेम प्लेट व बिल्ले नोच डाले। हमले में दरोगा व सिपाही घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और हमलावरों को खदेड़ कर अन्य पुलिस कर्मियों को उनके चंगुल से छुड़ाया। बाद में पुलिस ने लईक को पकड़ लिया। 

दरोगा पवन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने भोला, लईक पुत्रगण शर्फुद्दीन उर्फ सिपइया, नेहा पत्नी भोला, कुबरा पत्नी लईक, आदिल पुत्र नन्हे टेलर, शरमीम पत्नी नन्हे टेलर, तोहिद पुत्र लईक, शाबीर पुत्र मुंशी , जाहिद पुत्र शाबीर, राशिद पुत्र जाहिद, शाहिद पुत्र शाबीर, निवासी गढ़ तिलियापुर सीबीगंज व इमरान पुत्र अनीश निवासी मीरापुर फतेहगंज पश्चिमी व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया। इनमें सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed