फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three robbery accused arrested in encounter

बरेली: दो लाख रुपये की लूट का खुलासा, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Sat, 31 Oct 2026 03:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 31 Oct 2026 03:49 PM IST
सार
Register For Event

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों आरोपी लूट की घटना में शामिल थे।

विज्ञापन
Three robbery accused arrested in encounter
पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने दो लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक लूटी गए दो लाख रुपये बरामद कर ली गई है। लूट की घटना 30 अक्तूबर 2026 को भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई थी।

विज्ञापन




सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि गांव रतना चुन्नीलाल निवासी उवैश अपने दोस्त मोनिश अली के साथ बैंक से दो लाख रुपये निकालकर बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में अलीनगर के पास बाइक सवारों ने तमंचा दिखाकर उनसे दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद वे लाडपुर की तरफ फरार हो गए थे। इस संबंध में भोजीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक, शनिवार तड़के मनहेरा पुलिया के पास बाइक सवार तीन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी एहसान अली के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अन्य दो आरोपी विनीत गंगवार और मोनिश अली को भी मौके से पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बरामदगी 
पुलिस ने आरोपी एहसान के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल और लूट के एक लाख रुपये बरामद किए। अन्य दोनों अभियुक्तों विनीत और मोनिश के पास से 50-50 हजार रुपये और मोबाइल मिले। इस प्रकार लूटी गई कुल दो लाख रुपये की धनराशि बरामद कर ली गई है। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। मुठभेड़ में सिपाही अंकित कुमार की बाजू में गोली की रगड़ लगने से चोट आई है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
घायल आरोपी एहसान अली रामपुर के खजुरिया खुर्द का निवासी है। विनीत गंगवार बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव का रहने वाला है। तीसरा आरोपी मोनिश अली, जो पीड़ित का दोस्त है, वह भोजीपुरा क्षेत्र के रत्ना चुन्नीलाल गांव का निवासी है। उसी ने लूट की साजिश रची थी। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed