फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   suspected honor killing following girl death in Bareilly

बरेली: छात्रा की मौत के बाद आन की खातिर हत्या का मचा शोर, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, कराया पोस्टमॉर्टम

Tue, 06 Oct 2026 10:43 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 06 Oct 2026 10:43 AM IST
सार
Register For Event

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव में आन की खातिर हत्या किए जाने की चर्चा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
suspected honor killing following girl death in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात बीएससी की छात्रा की मौत हो गई। परिजन सोमवार सुबह शव लेकर अंत्येष्टि करने श्मशान भूमि पहुंच गए। आन की खातिर हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। गर्दन पर रस्सी के निशान मिले, लेकिन फंदा लगाने से मौत की पुष्टि नहीं हुई। जहर से मौत के संकेत मिले तो जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक युवती की मौत के बाद परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने निकले हैं। आशंका जताई गई कि परिवार ने ही बेटी की हत्या की है। पुलिस पहुंची तो शव श्मशान पहुंच चुका था।
विज्ञापन


पिता ने बताई ये वजह 
पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर मृतका के पिता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह खेती करके परिवार पालते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी बीएससी फाइनल की छात्रा थी। उसके गले में निकली गांठ का उपचार नवाबगंज के निजी अस्पताल में चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन दिन से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार रात उसके सीने में दर्द उठा तो वह जहानाबाद के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। बेटी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तब शव घर ले आए। सीओ नीलेश मिश्रा ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेज दिया गया। रात में फिर गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Trending Videos

अगले महीने होनी थी शादी
पिता ने बताया कि 18 नवंबर को देवरानियां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से छोटी बेटी का रिश्ता तय किया था। शादी में आठ लाख तक खर्च कर रहे थे। यह बात उनकी बड़ी बेटी को पता चली तो वह भी उनसे बहन की शादी से पहले आठ लाख रुपये की मांग करने लगी। 

उन्होंने कहा कि उनका जब उससे कोई रिश्ता ही नहीं रहा तो अपनी संपत्ति और रुपये क्यों दें? जिस युवक से छात्रा की शादी तय थी, उसके परिजन भी मौत की खबर मिलने पर घर पहुंचे। मां ने बड़ी बेटी को कोसते हुए कहा कि उसी ने हमारी छोटी बेटी की खुशियों में आग लगा दी है। उसने दो परिवारों को जीवनभर का दर्द दे दिया है।

बड़ी बेटी ने किया प्रेम विवाह, उसी ने दी सूचना
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी ने पांच साल पहले प्रेमी के साथ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से उन्होंने बेटी से रिश्ता तोड़ लिया था। छोटी बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर बड़ी बेटी ने ही 112 पुलिस को सूचना दे दी। गांव में चर्चा है कि पिता ने अपनी बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी है।

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि युवती की मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई कि परिवार के ही लोगों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पंचनामा भरवाकर पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा जांच में स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed