फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Training will be provided on the use of sorted semen straws for livestock development

बरेली: पशुधन विकास के लिए वर्गीकृत वीर्य स्ट्रॉ के इस्तेमाल पर दिया जाएगा प्रशिक्षण, 28 सितंबर को होगा आयोजन

Sun, 27 Sep 2026 04:13 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 27 Sep 2026 04:13 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में पशुपालन विभाग 28 सितंबर को सर्किट हाउस में वर्गीकृत वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग पर प्रशिक्षण देगा। इसमें बरेली मंडल के चार जिलों के कर्मी शामिल होंगे। मास्टर ट्रेनर तैयार कर कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Training will be provided on the use of sorted semen straws for livestock development
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में पशुपालन विभाग की ओर से वर्गीकृत वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग और रख-रखाव को लेकर 28 सितंबर को मंडल मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


प्रशिक्षण में बरेली मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों के पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ जनपदों के सभी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों, विकासखंड स्तरीय पशु चिकित्सा अधिकारियों, प्रत्येक विकासखंड से दो-दो पशुधन प्रसार अधिकारियों और प्रत्येक विकासखंड से एक-एक पैरावेट के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर के रूप में देंगे प्रशिक्षण
विभाग के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में भी तैयार किया जाएगा। ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं, पशु चिकित्सकों और पशुधन प्रसार अधिकारियों को वर्गीकृत वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग एवं रख-रखाव का प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. मदनपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रशिक्षण में प्रतिभाग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में किया जा रहा है।

क्या है वर्गीकृत वीर्य स्ट्रॉ
वर्गीकृत वीर्य स्ट्रॉ एक ऐसी उन्नत तकनीक है, जिसके माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान कराने पर लगभग 90 प्रतिशत तक मादा के जन्म की संभावना होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed