फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two railway attendants died after being hit by a train in Bareilly

यूपी: बरेली में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के दो अटेंडेंट की मौत, भिटौरा फाटक पर हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 27 Aug 2026 02:41 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 27 Aug 2026 02:41 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में बृहस्पतिवार को भिटौरा रेलवे फाटक के पास एक ट्रेन हादसे में दो अटेंडेंट की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान दीपक चौहान और विमलेश कुमार त्रिवेदी के रूप में हुई है। ट्रेन रुकने के बाद वे नीचे उतरकर पटरी पर खड़े थे। तभी दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Two railway attendants died after being hit by a train in Bareilly
रेलवे लाइन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बरेली जिले में भिटौरा रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रेन की चपेट में आने से दो ट्रेन अटेंडेंट की मौत हो गई। दोनों अटेंडेंट एक ट्रेन से उतरकर पटरी पर खड़े थे, तभी दूसरी लाइन से गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी ने शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन संख्या 04014 लोकहा बाजार (आनंद विहार से लोकहा बाजार) भिटौरा फाटक पर रुकी थी। दीपक चौहान और बिमलेश कुमार त्रिवेदी उर्फ साजन इसी ट्रेन में अटेंडेंट के तौर पर काम करते थे। वे ट्रेन से नीचे उतरकर रेलवे पटरी पर खड़े हो गए। इसी दौरान वह दोनों मुरादाबाद की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 18104 अमृतसर-टाटानगर (नॉन-स्टॉप) की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल; अग्निवीर बनने का टूटा सपना
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतकों की पहचान कर परिजनों को दी सूचना 
एक मृतक की पहचान दीपक चौहान (26) पुत्र सुमेर सिंह, निवासी नवादा, थाना लवेदी, जिला इटावा के रूप में हुई है। दूसरे मृतक बिमलेश कुमार त्रिवेदी उर्फ साजन (28), निवासी गांव व थाना गुरबक्शगंज, जिला रायबरेली के थे। दोनों ही ट्रेन अटेंडेंट का काम करते थे। 

सूचना मिलने के बाद फतेहगंज पश्चिमी थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप सैनी, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल प्रभास कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद बरेली जंक्शन से जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने पंचनामा संबंधी कार्रवाई पूरी कराई। शिनाख्त के बाद मृतकों के परिवार को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed