फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Barriers installed 4 km before the ghat; DJs and vehicles will not be allowed.

Budaun News: घाट से चार किमी पहले लगाए बैरियर, नहीं ले जा सकेंगे डीजे और वाहन

Fri, 21 Aug 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Barriers installed 4 km before the ghat; DJs and vehicles will not be allowed.
बदायूं। भीड़ उमड़ने के मद्देनजर प्रशासन ने कछला गंगा घाट से चार किलोमीटर पहले ही कछला तिराहा पर जगह-जगह बैरियर बोर्ड लगा दिए हैं, जिसमें लिखा है कि डीजे और वाहन आगे ले जाने पर रोक है।
विज्ञापन


चौथे सोमवार को अधिक भीड़ रहने की आशंका के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और ज्यादा सतर्कता बरत रहा है। इस बार फोर्स भी बढ़ाया गया है।श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए डीजे, कार और ट्रैक्टर स्नानघाट से चार किलोमीटर पहले ही रोके जा रहे हैं। अधिक भीड़ बढ़ने पर कछला चौराहे से बाइक भी आगे नहीं जाने दी जाएगी। बता दें कि जिस प्रकार से बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की भीड़ कछला गंगा घाट पहुंच रही है, उससे यह माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह भीड़ और बढ़ जाएगी, इससे सुबह से ही रूट डायवर्जन लागू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन







नगर पंचायत ने अपने 86 कर्मियों को जारी किए पास



बीते रविवार को स्थानीय लोगों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों को भी पुलिस ने घाट की तरफ नहीं जाने दिया था। इससे उनकी पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई थी। ऐसी स्थिति इस बार न बने, इसके मद्देनजर नगर पंचायत ने एक दिन पहले ही अपने 86 कर्मचारियों को पास जारी कर दिए हैं, ताकि कर्मचारियों को घाट पर आने-जाने में कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed