फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband kills wife with a sharp-edged weapon over domestic dispute in Budaun

बदायूं: प्रेम विवाह के 14 साल बाद कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या, दो घंटे शव के पास बैठा रहा पति

Wed, 30 Sep 2026 10:25 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 30 Sep 2026 10:25 AM IST
सार
Register For Event

बदायूं के उसहैत क्षेत्र के बिहट गांव में मंगलवार रात एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पति ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन
Husband kills wife with a sharp-edged weapon over domestic dispute in Budaun
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सआदतगंज के पास बीहट गांव में मंगलवार रात घर के कमरे में मोहिनी (32) की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मोहिनी के भाई कमल के मुताबिक बहनोई आशीष यह वारदात करने के बाद दो घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और आरोपी के शक करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बरेली के आंवला निवासी कमल का कहना है कि वर्ष 2012 में आशीष ने मोहिनी से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही उन दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। दो दिन पहले विवाद के बाद मोहिनी मायके चली गई थी। मायके वालों ने दोनों के बीच समझा-बुझाकर समझौता करा दिया। इसके बाद मंगलवार शाम मोहिनी वापस ससुराल आ गई थी।
विज्ञापन


रात में पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। इसके बाद रात करीब दो बजे आशीष ने कुल्हाड़ी से मोहिनी पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। सिर, गर्दन, चेहरे व हाथ पर गहरे जख्म हुए। उस समय उनके चारों बच्चे घर के बरामदे में सो रहे थे। मोहिनी की सास अंगूरी देवी घर के पास बनी झोंपड़ी में सो रही थी, जबकि ससुर दुर्गापाल खेत की रखवाली के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट 
आशीष के पिता दुर्गापाल ने बताया कि वह बुधवार तड़के करीब चार बजे घर लौटे तो मोहिनी को मृत हालत में लहूलुहान देखकर चीख-पुकार मचाई। इस पर बेटा आशीष वहां से भाग गया। उनकी सूचना पर आई पुलिस ने कुछ ही देर बाद आशीष को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। इधर, दातागंज के मोहल्ला अरेला के मूल निवासी भाई कमल ने पति आशीष, पिता दुर्गापाल सिंह, मां अंगूरी व बहनोई अमरजीत के खिलाफ आपस में मिलकर मोहिनी की हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई है।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण व साक्ष्य एकत्र किए हैं। पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है। महिला के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed