फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu rises 90 cm above the danger mark; five hamlets surrounded by water.

Deoria News: सरयू खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर पहुंची,पांच मजरे पानी से घिरे

Fri, 21 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Saryu rises 90 cm above the danger mark; five hamlets surrounded by water.
बरहज सरयू नदी पार दियारा में कटान कर रही नदी
बरहज। सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में ऊफान आ गया है। बरहज में सरयू खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर पहुंच गई है। सरयू के उफनाने से विशुनपुर देवार के पांच मजरे लहिया, कत्लहवा टोला, पुरानी अनुसूचित जाति बस्ती, लोहार, बांके टोला बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहीं राप्ती के पानी से घिरा होने के कारण भदिला प्रथम गांव की स्थिति और गंभीर हो गई है। दोनों नदियों के उफनाने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण पिछले तीन दिनों से सरयू लगातार बढ़त बना रही है। इससे जलस्तर में उछाल आ गया है। सरयू खतरे के निशान 66.50 से 90 सेमी ऊपर 67.40, जबकि राप्ती पांच सेमी की बढ़त बनाते हुए 67.85 मीटर पर बह रही है। बुधवार की देर रात विशुनपुर देवार के पांच मजरे बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। गांव के लोगों की आवाजाही नाव से होने लगी है।
विज्ञापन

परसियां- विशुनपुर देवार के ओमप्रकाश यादव, छोटेलाल, संजय यादव, मंजनाथ आदि का कहना है कि पूर्व में नदियों के पीछे हटने से कुछ राहत मिली थी मगर चौथी बार नदी बढ़त बनाने लगी है। इससे बाढ़ का भय सताने लगा है। बाढ़ का पानी परसिया देवार के पीडब्लयूडी बांध के अलावा कटइलवा-कपरवार संगम तट, उग्रसेन सेतु से बिनोवापुरी, महेन, मोहरा तटबंध पर राप्ती के बाढ़ का पानी दबाव बनाने लगा है। बंधों पर नदियों के बढ़ते दबाव को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों को 1998 का मंजर याद आने लगा है। दोनों नदियों के जलस्तर में उछाल से प्रशासनिक अमले की नींद उड़ गई है।...
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बाढ़ चौकियों पर नही दिखे राजस्व कर्मी
प्रशासन की ओर से तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए 24 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ चौकियों पर तैनात किए गए राजस्व विभाग के कर्मचारी ड्यूटी नहीं दे रहे हैं।
...
कोट -
सरयू नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे राप्ती भी उफान पर है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। बांधों की लगातार निगरानी की जा रही है।
उपेंद्र कुमार सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed