{"_id":"6a888e8be612b7058c0ac5b1","slug":"national-lok-adalat-on-12th-preparations-begin-gonda-news-c-100-1-slko1026-164734-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को, तैयारियां शुरू
Fri, 21 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोक अदालत के नोडल अपर जिला जज दानिश हसनैन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य आम लोगों को सरल, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। सचिव अंकिता सिंह ने बताया कि लोक अदालत में यातायात, लघु आपराधिक, बैंक, नगर पालिका समेत लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
इसके अलावा सिविल, पारिवारिक, भूमि अधिग्रहण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रम, स्टांप, उपभोक्ता, किरायेदारी, विद्युत अधिनियम के सुलह योग्य मामले, ई चालान, सेवा व वेतन, सेवानिवृत्ति परिलाभ, मनरेगा, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, जाति व आय प्रमाणपत्र समेत अन्य सुलह योग्य मामलों का भी पक्षकारों की सहमति से निस्तारण किया जाएगा। (संवाद)