{"_id":"6a873e60e739cbf0eb013d5b","slug":"tiranga-rally-held-for-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-gonda-news-c-100-1-slko1028-164653-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली तिरंगा रैली
Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए तिरंगा रैली निकालते ग्रामीण सफाईकर्मी। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुरानी पेंशन बहाली और जीपीएस फोटो हाजिरी बंद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को तिरंगा रैली निकाली। गांधी पार्क में जुटने के बाद कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर अंबेडकर चौराहा पहुंचे और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शपथ ली और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। जिला महामंत्री देवमणि शुक्ल और प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद के साथ कर्मचारी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पुरानी पेंशन से जुड़े गीत और नारे लगाते हुए एलबीएस चौराहा व जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों के लिए पेंशन ही जीवन का सहारा होती है। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा। अतुल तिवारी, उधोराम गौतम, रामरूप वर्मा, लोकनाथ शुक्ल, धर्मेंद्र वर्मा, लखनलाल पासवान, प्रदीप वर्मा, अभिमन्यु कुमार, हरीश मिश्र, पंकज कुमार, रघुनाथ मौर्य, राम सजीवन तिवारी, राम कनौजिया, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।