फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   remains of several animals were found in forest at Garhmukteshwar

खेत में गोकशी का शक!: जंगल में फेंके पशु अवशेष, हिंदू संगठन और गौ रक्षा दल का हंगामा; गिरफ्तारी की मांग

Thu, 27 Aug 2026 11:33 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी. गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी. गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 11:33 AM IST
सार
Register For Event

गढ़मुक्तेश्वर में जंगल में कई पशुओं के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों पर गोकशी का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में बेचैनी और आक्रोश है।

विज्ञापन
remains of several animals were found in forest at Garhmukteshwar
जंगल में पशु अवशेष मिलने से रोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई और सौगड़ के जंगल में बुधवार देर रात कई पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में बेचैनी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने एक खेत में पशुओं को काटकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया और उनके अवशेष जंगल में फेंक दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस को रात में जंगल और सुनसान स्थानों पर गश्त बढ़ानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पशु अवशेषों की पहचान और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

सीओ राहुल यादव का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed