फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding Thar overturns on Ganga Expressway four youths killed

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, चार युवकों की मौत, एक घायल

Mon, 31 Aug 2026 08:05 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Akash Dubey Updated Mon, 31 Aug 2026 08:05 AM IST
सार
Register For Event

गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार थार कार पलटी। बदायूं के चार युवकों की मौत हुई, एक अन्य घायल हुआ।

विज्ञापन
Speeding Thar overturns on Ganga Expressway four youths killed
थार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने पांचों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा।

विज्ञापन

चिकित्सक ने कार सावर जोगिंदर पुत्र झाझन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी जिला बदायूं, सुखबीर पुत्र होती लाल उम्र 25 वर्ष, जसवंत पुत्र होतीलाल उम्र 20 वर्ष निवासीगण मेवली थाना उघैती जनपद बदायूं व रवि पुत्र करण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पुरदलपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं को मृत घोषित कर दिया। कार सवार विष्णु 17 वर्ष निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी को हल्की चोटे आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed