{"_id":"6a8739f5b8e1933fab0cecc0","slug":"water-levels-in-the-ganga-ramganga-and-garra-rivers-have-risen-due-to-water-released-from-barrages-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155150-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बैराजों के पानी से गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों में बढ़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बैराजों के पानी से गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों में बढ़ा पानी
विज्ञापन
फोटो 32: राजघाट से कुछ दूरी पर गंगा नदी के पानी तेज बहाव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/बिलग्राम। बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से नदियों के पानी में वृद्धि दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों का पानी बढ़ने से कटरी क्षेत्र में गंगा नदी के पानी का बहाव और तेज हो गया है।
पहाड़ों पर होने वाली बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा नदी में राजघाट पर 12 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। पानी चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर गेज से 49 सेंटीमीटर ऊपर आ गया है, लेकिन पानी के फैलाव लेने और बहाव तेज होने से अभी गांवों और खेतों में नहीं पहुंचा है। गंगा नदी में नरौरा बैराज से 1,34,584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर गेज से 30 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। वहीं रामगंगा नदी का पानी में शाहजहांपुर के डबरी घाट पर करीब 50 सेंटीमीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां पर पानी 135.53 मीटर गेज पर आ गया है। गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 1,716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गर्रा नदी के पानी में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई और पानी 144.75 मीटर गेज पर आ गया है। पानी बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगाें की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं।
बिलग्राम प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र में कटरी के इलाके और राजघाट पर गंगा नदी के जलस्तर को लेकर ग्रामीणों ने नजरें जमी हैं। कहीं से भी बृहस्पतिवार तक कोई असामान्य हालात की कोई भी सूचना नहीं है। रामपुर मझियारा और सड़ियापुर घाटों पर भी गंगा, गर्रा का स्वरूप अभी फिलहाल शांत है। फसलें और आबादी सुरक्षित है। क्षेत्र में स्कूल भी खुले हैं। प्रशासन पुलिस की टीम राजघाट क्षेत्र में मुस्तैद है। उपजिलाधिकारी एन राम ने बताया कि बाढ़ को लेकर किसी प्रकार की सूचना नहीं है, प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क है।