{"_id":"6ab7b521fa93e1ae1b0dfe5c","slug":"car-canter-collision-two-injured-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपा सड़क हादसा: कार और कैंटर भिड़ंत, हादसे में दो लोग घायल, चालक मौके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपा सड़क हादसा: कार और कैंटर भिड़ंत, हादसे में दो लोग घायल, चालक मौके से हुआ फरार
Sat, 26 Sep 2026 05:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:36 PM IST
हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 1 बजे सड़क हादसा हुआ। गांव बिसाना के निकट कार और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाना के निकट शुक्रवार रात करीब एक बजे एक कार और केंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन
बिसाना निवासी योगेश और अर्जुन पुर निवासी विपिन अपनी ओरा कार से हाथरस से लौट रहे थे। तभी सादाबाद की तरफ से आ रही एक केंटर से उनकी कार टकरा गई। केंटर चालक मौके से फरार हो गया। गश्त कर रही चंदपा पुलिस ने घायलों योगेश और विपिन को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी सूचना दी। परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। सी ओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन