फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man riding a bike died after being hit by an unknown vehicle

हाथरस: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 22 Aug 2026 01:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 01:31 PM IST
सार
Register For Event

पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
young man riding a bike died after being hit by an unknown vehicle
मृतक पुष्पेंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत अगसौली बाजिदपुर स्थित गांव भटीकरा में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी जयंती उर्फ यतेंद्र (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव भदोही निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र साहसी अपने साथी जयंती उर्फ यतेंद्र के साथ बाइक से मथुरा जा रहे थे। दोनों युवक मथुरा में रहने वाली अपनी बहन के यहां जा रहे थे। शुक्रवार देर रात गांव भटीकरा पर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अगसौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। यहां पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जयंती को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। वहां चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed