फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sesame crop submerged due to five days of rain; farmers' concerns mount.

Jalaun News: पांच दिन की बारिश से तिल की फसल जलमग्न, किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 20 Aug 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sesame crop submerged due to five days of rain; farmers' concerns mount.
फोटो - 05 बारिश होने से खेतों में भरा पानी, डूबी तिल की फसल। संवाद - फोटो : 1
आटा। पांच दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से आटा समेत आसपास के गांवों में तिल की फसल पानी में डूब गई है। आटा क्षेत्र में 200 बीघा से अधिक तिल की फसल जलमग्न होने का अनुमान है। वहीं संदी, अकोढ़ी, पिपरायां और अकबरपुर इटौरा में भी सैकड़ों बीघा फसल बारिश की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इस बार कम बारिश का अनुमान होने के कारण उन्होंने बड़े पैमाने पर तिल की बुआई की थी। फसल भी अच्छी खड़ी थी, लेकिन लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया। बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई। खेतों में पानी का स्तर बढ़ने से तिल की फसल के सड़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


आटा निवासी किसान अखिल तिवारी ने बताया कि उन्होंने 80 बीघा में तिल की बोआई की थी, जिसमें करीब 30 से 40 बीघा फसल पानी में डूब गई है। किसान रामप्रकाश की 15 बीघा फसल भी बारिश की चपेट में आ गई। वहीं लक्ष्मीविलास तिवारी और राजेंद्र तिवारी की तिल की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। राजेंद्र तिवारी की करीब दस बीघा फसल पानी में खराब होने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के मुताबिक खेतों से पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। बारिश का पानी खेतों में भरा होने से फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है। संदी, अकोढ़ी, पिपरायां और अकबरपुर इटौरा समेत आसपास के गांवों में भी बड़ी मात्रा में तिल की फसल जलमग्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed