फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Commission agent injured in a shooting dies after six days of treatment

Jhansi: गोली लगने से घायल आढ़ती की छह दिन बाद इलाज के दौरान मौत, गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा था उपचार

Fri, 21 Aug 2026 11:16 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 21 Aug 2026 11:16 AM IST
सार
Register For Event

प्रशांत गुप्ता को 12 अगस्त की रात झांसी-कानपुर हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से गोली मार दी थी। प्रशांत का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था।

विज्ञापन
Jhansi: Commission agent injured in a shooting dies after six days of treatment
प्रशांत गुप्ता फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदमाशों की गोली लगने से घायल आढ़ती प्रशांत गुप्ता (52) की छह दिन बाद इलाज के दौरान बुधवार रात को मौत हो गई। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन शव लेकर झांसी आ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के भतीजे प्रशांत गुप्ता को 12 अगस्त की रात झांसी-कानपुर हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से गोली मार दी थी। प्रशांत की भोजला मंडी में आढ़त है, वह देर शाम दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। गोली लगने के बावजूद वह खुद स्कूटी चलाकर पीतांबरा अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उनकी पीठ में लगी गोली सर्जरी करके निकाल दी थी। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन प्रशांत को 16 अगस्त की शाम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए, जहां बुधवार की रात 11:20 बजे इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। प्रशांत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि प्रशांत की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन



गोली मारने वाले पुलिस मुठभेड़ में हो चुके गिरफ्तार
आढ़त कारोबारी प्रशांत गुप्ता को गोली मारकर भागे बदमाशों की 15 अगस्त की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसमें आढ़ती के यहां पल्लेदारी करने वाला दतिया के सिरसा गांव निवासी शिवम कुशवाहा व सुरेंद्र कुशवाहा, निवाड़ी के कुम्हर्रा गांव निवासी आकाश कुशवाहा और दतिया के भांडेर रोड अटल बिहार कॉलोनी निवासी प्रद्युम्न कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वारदात के मास्टर माइंड शिवम कुशवाहा ने ही दोस्त सुरेंद्र कुशवाहा पर करीब एक लाख रुपये का कर्ज होने पर आढ़ती को लूटने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed