{"_id":"6a8ad6a384a4735c4c01a78d","slug":"jhansi-member-of-an-interstate-gang-of-tricksters-arrested-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: टप्पेबाजी करने वाले ईरानी गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने खाते में जमा 3.28 लाख कराए फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: टप्पेबाजी करने वाले ईरानी गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने खाते में जमा 3.28 लाख कराए फ्रीज
Sun, 23 Aug 2026 04:47 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:47 PM IST
पूछताछ में आरोपी तौहीद ने बताया कि भोपाल के ईरानी गैंग के साथ वह बुजुर्गों की रेकी करता था। इसके बाद पुलिस, जीएसटी, सीबीआई अफसर बनकर उनको रोकता था। गंभीर घटना का हवाला देकर चेकिंग और तलाशी के बहाने जेवर पर हाथ साफ कर देता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले ईरानी गैंग से जुड़े शातिर बदमाश को मोंठ पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सोने की चेन, अंगूठी, दो मोबाइल फोन समेत बैंक खाते में 3.28 लाख रुपये मिले। पुलिस ने यह धनराशि भी फ्रीज करा दी।
9 अगस्त को मोंठ के स्टेशन रोड स्थित गल्ला मंडी के सामने इंदिरा चौराहा निवासी रामकिशोर पाठक से सोने की चेन समेत तीन अंगूठियां पुलिस चेकिंग के नाम पर दो युवकों ने झांसा देकर ले ली थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सीओ मोंठ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि छानबीन में ईंरानी गैंग का नाम सामने आया। गिरोह के सदस्यों को तलाशने के दौरान शनिवार रात पुलिस को एक बदमाश के भांडेर रोड रेलवे ब्रिज के नीचे मौजूद होने का पता चला। पुलिस ने शहडोल निवासी तौहीद अली को यहां से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी तौहीद ने बताया कि भोपाल के ईरानी गैंग के साथ वह बुजुर्गों की रेकी करता था। इसके बाद पुलिस, जीएसटी, सीबीआई अफसर बनकर उनको रोकता था। गंभीर घटना का हवाला देकर चेकिंग और तलाशी के बहाने जेवर पर हाथ साफ कर देता था। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।