फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tug-of-war over hoardings: Balloons pasted over CA Dushyant Chaturvedi's photo

होर्डिंग पर भी खींचतान: सीए दुष्यंत चतुर्वेदी की फोटो पर चिपका दिए गुब्बारे, झांसी सदर से मांग रहे हैं टिकट

Fri, 21 Aug 2026 12:19 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 21 Aug 2026 12:19 PM IST
सार
Register For Event

कांवड़ यात्रा निकलने से ठीक पहले इलाइट चौराहा पर लगी बीजेपी नेता सीए दुष्यंत चतुर्वेदी की फोटो पर गुब्बारे लगा दिए गए, जो कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए।

विज्ञापन
Tug-of-war over hoardings: Balloons pasted over CA Dushyant Chaturvedi's photo
इलाइट चौराहे पर गुब्बारे से ढ़का भाजपा नेता का चेहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी पार्टी भाजपा में दावेदारी की होड़ मची है। इस होड़ में पार्टी के अंदर ही होर्डिंग पर भी खींचतान मच गई है। कांवड़ यात्रा निकलने से ठीक पहले इलाइट चौराहा पर लगी बीजेपी नेता सीए दुष्यंत चतुर्वेदी की फोटो पर गुब्बारे लगा दिए गए, जो कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता दुष्यंत भी झांसी सदर विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने अपनी दावेदारी पेश करते हुए महानगर में कई जगहों पर होर्डिंग भी लगा दी है। यही नहीं कई और नेता भी खुलकर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उनकी भी जगह-जगह होर्डिंग लगी हैं लेकिन बृहस्पतिवार को कांवड़ यात्रा के इलाइट चौराहा से निकलने के कुछ घंटे पहले दुष्यंत चतुर्वेदी की होर्डिंग पर गुब्बारे लगाकर फोटो ढकने का मामला चर्चा में आ गया। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगी, जिस पर लोग अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया भी देने लगे। कुल मिलाकर इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि अब भाजपाइयों में होर्डिंग को लेकर भी खींचतान शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एक माननीय की अनुपस्थिति की भी चर्चा
कांवड़ यात्रा के दौरान मंच पर एक माननीय की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही। अब उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया गया है या फिर वो खुद आए नहीं, ये तो आयोजक ही जानें लेकिन होर्डिंग में माननीय की फोटो जरूर नजर आई। यह घटनाक्रम भी भाजपा में दावेदारी की होड़ से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed